Sunday, April 27, 2025

मेरठ में खेल विश्वविद्यालय से शुरू होगा भवनों का निर्माण, पीएम मोदी ने किया था शिलान्यास

मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सलावा में निर्माण के चलते पेड़ों का कटान किया जा रहा है। वहीं, भवन निर्माण शुरू करने के लिए तकनीकी टीम मिट्टी की गहराई में पाइल टेस्टिंग कर रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने पर मुख्य भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल वन विभाग ने चयनित भूमि पर 622 पेड़ों की कटाई शुरू करा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था।

 

मेरठ के सरधना तहसील के सवाला गांव में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी। 90 एकड़ में बनने वाले प्रदेश के पहले खेल विवि में ओलंपिक खेल से संबंधित अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

[irp cats=”24”]

 

वहीं, खिलाड़ियों को पीएचडी, एमफिल, मास्टर व बैचलर डिग्री और पीजी डिप्लोमा करने का भी अवसर मिलेगा। विवि में 500 महिला और 500 पुरुष खिलाड़ियों के लिए कुल 1000 सीटें होंगी। खेल विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित भूमि पर अनुमति के बाद चिह्नित पेड़ों के कटान का काम शुरू करा दिया है।

 

पहले सर्वे में 850 पेड़ काटने के लिए विभाग से अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद पेड़ों का कम कटान होने का हवाला देते हुए दोबारा सर्वे कराया गया। जिसमें अब 622 पेड़ चिह्नित किए गए हैं, जिनमें सागौन, यूकेलिप्टिस, आम, बरगद, खजूर सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ों की कटाई का कार्य जारी है।

 

पहले चरण में स्टाफ के लिए आवासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। पाइल टेस्टिंग की रिपोर्ट आने के बाद सभी भवनों के लिए निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 700 करोड़ रुपये की लागत से इस विश्वविद्यालय का निर्माण 91.38 एकड़ क्षेत्रफल में किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय