Sunday, April 27, 2025

मेरठ में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी, पिता ने की पहचान

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में गांव छीलोरा औरंगाबाद रोड के किनारे एक युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शव की पहचान मुंडाली के मऊ खास निवासी टीशा के रूप में हुई है।

 

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव के छीलोरा औरंगाबाद मार्ग पर एक युवती का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह के समय खेतों पर जा रहे किसानों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

[irp cats=”24”]

 

 

काफी मशक्कत के बाद युवती की पहचान टीशा (21) पुत्री प्रमोद कुमार रूप  में हुई। मौके पर पहुंचे पिता ने युवती की पहचान की है। बताया कि रविवार को उसकी बेटी का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। काफी तलाश की लेकिन बेटी को कोई सुराग नहीं लगा। सुबह पुलिस को जानकारी देते इससे पहले ही उसकी अधजली लाश मिली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय