Sunday, April 27, 2025

मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दो गोतस्कर घायल

मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर गोतस्कर घायल हो गए। जबकि तीन गोतस्कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल गोतस्करों को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार गोतस्करों की तलाश में जुटी है।

इंचौली थाना पुलिस बुधवार की सुबह खरदौनी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे पांच लोगों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया, लेकिन उन लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी का प्रयास किया तो कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

 

[irp cats=”24”]

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई। घायल बदमाशों की पहचान शातिर गोतस्कर इरफान और अरशद निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। पुलिस इन गोतस्करों का आपराधिक रिकार्ड तलाशने में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय