Wednesday, April 23, 2025

गाजियाबाद में टीन शेड डालने के दौरान छत से गिरा ठेकेदार,उपचार के दौरान मौत,परिजनों में कोहराम

गाजियाबाद। लोनी के ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर ए-3 फैक्टरी के अंदर टीन शेड डालने के दौरान ठेकेदार छत से गिर गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर देर रात उपचार के दौरान ठेकेदार मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी उसे अस्पताल ले गए थे।

 

मामले में पुलिस के पास अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। ठेकेदार की मौत के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। गाजियाबाद के कैला भट्ठा गली नंबर-7 में नौशाद अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी गुलिस्ता, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह औद्योगिक इलाके में टीन शेड डालने का काम करते थे। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए-3 में मशीन बनाने का काम होता है। फैक्टरी मालिक ने नौशाद को फैक्टरी के अंदर टीन शेड डालने का ठेका दिया था। शनिवार को नौशाद अपने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फैक्टरी में टीन से डालने का काम कर रहे थे।

[irp cats=”24”]

 

तभी अचानक नौशाद टीन शेड की छत से नीचे गिर गए। छत से गिरने पर नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारी और फैक्टरी कर्मियों ने घायल नौशाद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

 

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस को अस्पताल से नौशाद के मृत्यु की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय