Monday, May 20, 2024

मुज़फ्फरनगर में जल्द बनने वाली है यूपी की पहली काउ सेंचुरी, केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने किया लोकार्पण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ़्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में बनने वाली काउ सेंचुरी का गुरुवार को केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने लोकार्पण किया। इस काउ सेंक्चुरी के निर्माण से किसानों को बेहसारा गोवंश से होने वाले नुकसान से निजात मिलेगी और गोवंश का संरक्षण होगा।

नुमाइश मैदान में गुरुवार को पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस पशु प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में काउ सेंक्चुरी का निर्माण हुआ है। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने काउ सेंक्चुरी का लोकार्पण किया। उन्होंने काउ सेंक्चुरी के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान की प्रशंसा की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

काउ सेंक्चुरी के बनने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेसहारा गोवंश को संरक्षण मिलेगा और किसानों की फसल नष्ट नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री ने किसानों से इस कृषि मेले और पशु प्रदर्शनी का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। आधुनिक तकनीक का लाभ भी किसानों को दिया जा रहा है। दूध के क्षेत्र में किसान लगातार प्रगति कर रहे हैं। दो दिवसीय इस पशु प्रदर्शनी में देश के कई राज्यों से किसान अपने पशुओं के साथ पहुंचे हैं।

प्रदर्शनी में उच्च नस्लीय पशुओं को देखकर किसान अचंभित हो गए। 150 स्टॉल पर देशभर के वैज्ञानिक किसानों को खेती और पशुपालन की जानकारी दे रहे हैं। मेले में आने वाले किसानों, पशुपालकों और पशुओं को ठहराने की व्यवस्था की गई है। नस्लीय आधार पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले पशुओं के लिए पशुपालकों को नकद धनराशि प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट एनीमल ऑफ द शो के इनाम की धनराशि पांच लाख रुपये रखी गई है। पशुओं की 18 श्रेणियों के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि इनाम में बांटी जाएगी।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले होंगे। विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। प्रतिभाग करने वाले पशुओं को फैशन मॉडलिंग और डॉग शो की भांति ही मंच पर कैटवॉक करते हुए देखा जा सकेगा। कैटवॉक के आधार पर पशु की नस्ल और क्षमता को परखकर विजेता का खिताब समापन अवसर पर दिया जायेगा। निर्णायक मंडल में विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल हैं।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विधायक उमेश मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय