Friday, April 25, 2025

बारात में लुटाए पैसे लूटने पर विवाद, 12 वर्षीय बालक को बेरहमी से पीटा, गाडी में डालकर ले गए

हिसार। निकटवर्ती गांव ढाणी रायपुर में बारात में बारातियों द्वारा लुटाए गए पैसे उठाने पर हुए विवाद में लगभग आधा दर्जन लोगों ने 12 वर्षीय किशोर को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने किशोर को अगवा करके गाड़ी में पीटा। घायल किशोर को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पालाराम ने बताया कि गांव में शादी थी। गांव में बारात आई हुई थी इस दौरान उसका 12 वर्षीय बेटा राजेश भी बारात देखने के लिए गया था। इस दौरान बाराती पैसे लुटाने लगे।

उसका बेटा व गांव के अन्य 10 से 12 लड़के लुटाए हुए पैसे उठाने लगे। उसी समय गांव के महेंद्र, सुरेंद्र, सुभाष, सुरता व नवीन उसके लड़के राजेश के पास आए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके बेटे को छुड़वा दिया।

[irp cats=”24”]

पालाराम ने बताया कि इसके बाद इन सभी ने उसके बेटे को साइड में बुलाया। फिर वहां से जबरदस्ती सफेद रंग की कार में डाल ले गए। फिर इन सभी ने गाड़ी में उसके बेटे को थप्पड़ व लात-घूंसे मारे। 500 मीटर दूर ले जाकर गाड़ी को श्मशान भूमि की तरफ ले जाने के बाद उसे फेंक दिया। गाड़ी से उतरने के बाद भी उसके बेटे राजेश को पीटा गया जिससे उसके बेटे के पेट कमर, हाथ व गर्दन पर चोट लगी।

तब तक उसे ढूंढते हुए परिवार के लोग पहुंच गए। उन्होंने बेटे को आरोपियों से छुड़वाया। इसके बाद हमलावर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से गाड़ी लेकर चले गए। बेटे को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय