Monday, April 28, 2025

दागदार नहीं दमदार सरकार चुनेगा देश- कंगना रनौत

मंडी। भाजपा की मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सोमवार अपने चुनावी अभियान में लाहौल स्पीति के काजा में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमाओं पर वसे क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाई है। पिछले दस वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों के जीवन को सरल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर पहलू को छूने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज गौरव हैं। यह मात्र प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण ही संभव हो पाया है। जहां कांग्रेस के कुछ नेता जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के उपर भद्दी टिप्पणियां करते हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने जनजातीय समाज के खोए हुए गौरव को पुनः लौटाने का काम किया है। वहीं स्वाधीनता आंदोलन में जनजातिय समाज के योगदान को भी देश के सामने लाने का प्रयास किया है।

कंगना ने कहा कि देश आज फिर एक बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दमदार सरकार चुनने जा रहा है व साथ ही 4 जून को भाजपा का 400 पार का संकल्प भी जरूर पूरा होगा।

[irp cats=”24”]

कंगना रनौत ने राहुल गांधी हमला बोलते हुए कहा कि चार जून को चुनाव परिणाम आने के बाद छह जून को राहुल बाबा छुट्टी पर विदेश चले जाएंगे। राहुल आपको अमेठी से हराकर स्मृति इरानी को सांसद बनाने का काम देश की जनता ने किया है। राहुल गांधी के अमेठी की सीट छोड़कर रायबरेली से चुनाव लड़ना उनके डर को जगजाहिर करता है और वह रायबरेली से भी चुनाव हारने वाले हैं।

उन्होंने कांग्रेस से प्रत्याशी विक्रमादित्य के उपर भी तंज कसा कि उनके मूंह में तो राम राम है परन्तु बगल में छुरी है। उन्होंने विक्रमादित्य से सवाल पूछा कि वह बताएं की अगर उनकी छवि इतनी ही बेदाग है तो उनके ई डी के मामले अभी तक लंबित क्यों हैं।वो बताएं लम्बे समय तक उनके परिवार से ही मंडी के सांसद रहे तो क्यों नहीं उन्होंने मंडी का विकास किया।

कंगना ने कहा कि आज लोकतंत्र मे परिवारवाद की कोई जगह नहीं है अतः मंडी की देवतुल्य जनता अपनी बेटी को जरूर सेवा का मौका देगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय