Saturday, May 11, 2024

मॉडल की तरह ‘रैंप पर कैटवॉक’ करेंगी गाय-भैंस, देश की पहली प्रदर्शनी होगी मुज़फ्फरनगर में: डा. संजीव बालियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित नुमाइश ग्राउंड में आगामी 6 एवं 7 अप्रैल को दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का उद्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया जाएगा।  विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह सम्मिलित होंगे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महावीर चौक स्थित होटल 7 स्काई में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले में किसानों को पशुपालन एवं कृषि से जुड़ी नई नई परियोजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि में नई तकनीक के उपयोग एवं विभिन्न कृषि उपकरण की उपयोगिता एवं उनका प्रयोग व रखरखाव के अलावा पशुओं की नस्ल सुधार एवं उनके रखरखाव तथा संतुलित आहार के बारे में तमाम जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि से जुड़ी नई तकनीकियों पर काम करने वाले स्टार्टअप को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि किसानों को नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि इस मेले का मुख्य आकर्षण कृषि पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जुड़ी प्रदर्शनी रहेगी।

मेला परिसर में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में लगभग 150  स्टाल लगाए जाएंगे जिसमें 75 कृषि यांत्रिकी, उपकरण, ड्रोन, एग्री स्टार्टअप के अलावा 40 स्टाल डेयरी एवं पशुपालन मत्स्य पालन के 15 स्टार रहेंगे। उन्होंने बताया कि 20 स्टाल आई केयर से संबंधित होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में विशेषकर गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए नई तकनीकी की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि मेले में किसानों के प्रशिक्षण का भी इंतजाम रहेगा, जिससे कृषि पशुपालन एवं मत्स्य पालन से जुड़ी सभी स्कीम एवं उनके क्रियान्वयन की तकनीक के प्रयोग पर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश एवं आसपास के राज्य हरियाणा हिमाचल प्रदेश राजस्थान एवं उत्तराखंड से अच्छी नस्ल के 1200 से अधिक पशुधन के सम्मिलित होने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मेले में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 से अधिक नस्लों की 32 से अधिक श्रेणियों के अंतर्गत अच्छे पशुधन को पुरस्कार दिया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय