Sunday, April 28, 2024

पीवीआर मॉल की महिला कर्मचारी से सिक्योरिटी गार्ड ने किया दुष्कर्म, सुपरवाइजर और हाउस कीपर भी रहे शामिल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुरादाबाद । मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला स्थित पीवीआर माल के चेंजिंग रूम में वहां हाउस कीपिंग के पद पर कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में माल के सिक्योरिटी गार्ड पर एक माह पूर्व तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता का यह भी आरोप है कि इस घटना में आरोपित सिक्योरिटी गार्ड का वहां के सुपरवाइजर और हाउस कीपर ने भी साथ दिया। बुधवार को थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी 2023 से वह पीवीआर माल में हाउस कीपिंग के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि पहले दिन से ही माल का सुपरवाइजर नवनीत उस पर बुरी नजर रखने लगा। उसके साथी हाउस कीपर गुड्डू राम ने भी फोन पर पीड़ित से अश्लील बातें कीं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गुड्डू राम की बातों पर भी पीड़ित ने कोई ध्यान नहीं दिया। तब दोनों आरोपितों ने अपने तीसरे साथी माल के ही सिक्योरिटी गार्ड रोहताश को उसके पीछे लगा दिया। पीड़ित ने बताया कि वह रोज की तरह 27 फरवरी 2023 की सुबह करीब सात बजे पीवीआर पहुंची। वह चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज कर रही थी, इसी दौरान पहले से वहां मौजूद रोहताश ने दरवाजा अंदर से बंद कर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपित गुड्डू राम चेंजिंग रूम के बाहर मौजूद रहा। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने कहीं शिकायत की तो वह उसके पति की हत्या कर देंगे। इसके बाद से पीड़ित परेशान थी। इसी डर की वजह से वह घर में गुमसुम रहने लगी। दो दिन पहले पति के पूछने पर महिला ने आपबीती सुनाई।

थाना सिविल लाइंस एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बुधवार को मामले में केस दर्ज कर लिया हैं अैर जांच शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपितयों गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय