Tuesday, September 17, 2024

क्यों दुनिया में आई IT की परेशानी, CrowdStrike के CEO George Kurtz ने बताई ये बात

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से पूरी दुनिया में  IT (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) से जुड़ी सेवाएं बाधित हुईं हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने बताया है कि यह दिक्कत क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण हुई है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस बीच क्राउडस्ट्राइक कंपनी के सीईओ जॉर्ज कुर्ट्ज (George Kurtz) ने बयान जारी कर बताया है कि समस्या क्यों पैदा हुई और इसके समाधान के लिए क्या किया गया है। उन्होंने कहा कि परेशानी डिफेक्टेड कंटेंट अपडेट के चलते शुरू हुई। इसे ठीक कर लिया गया है।

जॉर्ज कुर्ट्ज ने कहा, “क्राउडस्ट्राइक उन ग्राहकों के साथ काम कर रहा है, जो विंडोज होस्ट के लिए सिंगल कंटेंट अपडेट में पाई गई खराबी से प्रभावित हुए हैं। मैक और लिनक्स होस्ट प्रभावित नहीं हैं। यह कोई साइबर अटैक नहीं है, सुरक्षा का खतरा भी नहीं है। समस्या को पहचान कर उसका समाधान निकाल लिया गया है।”

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज क्राउडस्ट्राइक के’फाल्कन सेंसर’ सॉफ्टवेयर के चलते हुआ है। यह विंडोज को क्रैश कर रहा है। इससे स्क्रीन पर ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’ दिखता है। क्राउडस्ट्राइक कंपनी की स्थापना 2011 में हुई थी। यह प्रमुख वैश्विक बैंकों, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा कंपनियों सहित बड़ी कंपनियों और सरकारी ग्राहकों को फाल्कन सॉफ्टवेयर बेचती है।

अमेरिकी सरकारी एजेंसियों के साथ क्राउडस्ट्राइक के हैं करीबी संबंध

क्राउडस्ट्राइक कंपनी के अमेरिकी सरकारी एजेंसियों के साथ करीबी संबंध हैं। इसके चलते दुनिया भर में कई सरकारी संगठन और प्रमुख कंपनियां इस पर भरोसा करती हैं। यही वजह है कि जब इसके अपडेट के कारण विंडोज कंप्यूटर में समस्या हुई तो दुनिया भर की बड़ी कंपनियों, एयरलाइंस, हवाई अड्डों और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं पर असर पड़ा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय