Monday, April 28, 2025

नेपाल के बांके जिले से 12 घंटे के लिए हटा कर्फ्यू, सीमा पर आंशिक आवागमन बहाल

बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिले में हुए बवाल के दो दिन बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। बांके जिले में लगे बेमियादी कर्फ्यू को 12 घंटे के लिए हटा दिया गया है। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आंशिक आवागमन बहाल हो गया है। लोग पैदल आने-जाने लगे हैं। बॉर्डर पर पहले की तरह चेकिंग अभियान शुरू है।

नेपाल के बांके जिले में मंगलवार को दो समुदाय में विवाद हो गया था। इसके बाद से हालत बेकाबू हो गए। इस पर स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू लगा दिया गया था। कर्फ्यू के चलते देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले मालवाहक वाहन सीमा पर ही खड़े थे। वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बुधवार को डीएम और एसपी ने नगर पंचायत रुपईडीहा में फ्लैग मार्च किया था। बांके जिला प्रशासन ने 12 घंटे के लिए कर्फ्यू हटा दिया है।

एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि सीमा पर शांति है। पूर्व की भांति लोगों की आईडी देखकर प्रवेश दिया जा रहा है। अब वाहन भी चलने लगेंगे। बांके जिले के डीएम विपिन आचार्य के अनुसार सुबह 08 बजे से रात 08 बजे तक कर्फ्यू हटाया गया है। रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। एक साथ पांच लोग एकत्र नहीं हो सकते हैं। किसी भी धरना प्रदर्शन एवं जुलूस पर प्रतिबंध है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय