Saturday, April 12, 2025

15 जून तक गुजरात से टकरा सकता है चक्रवात बिपरजॉय, फिलहाल पोरबंदर से 450 किलोमीटर दूर, इन 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी

अहमदाबाद। अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात के समुद्र तटीय जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य के सभी बंदरगाहों पर मंगलवार-बुधवार से ही खतरे का सिग्नल जारी किया गया है। हाल में बिपरजॉय चक्रवात के दक्षिण पश्चिम पोरबंदर से 450 किलोमीटर की दूरी पर होने की जानकारी है। इसके अलावा द्वारका से 490 और नलिया से 570 किलोमीटर दूर है। अब धीरे-धीरे यह तट की ओर समीप आ रहा है। 15 जून तक इसे समुद्र तट पर टकराने का अनुमान है।

बिपरजॉय चक्रवात धीरे-धीरे प्रचंड रूप लेने लगा है। मौसम विभाग ने 15 और 16 जून को कच्छ, जामनगर और देवभूमि द्वारका के लिए बारिश के संबंध में रेड अलर्ट जारी किया है। पोरबंदर, जामनगर, कच्छ का कांडला और मांडवी बंदरगाह पर 4 नंबर का सिग्नल जारी किया गया है। इधर, चक्रवात के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग कर राज्य के मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है।

अमरेली जिले के जफराबाद समुद्र तट पर चक्रवाती तूफान का व्यापक असर देखा गया। अरब सागर में प्रचंड रूप धारण कर बिपरजॉय चक्रवात पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है। हाल सौराष्ट्र के कई क्षेत्रों मे तेज हवा बहने का दौर शुरू हो चुका है। इसके कारण समुद्र तटों पर लहरे 10 से 15 फीट तक उछाल मार रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी 15 और 16 जून को हवा की गति और बारिश को देखते हुए 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन तीन जिलों में 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने का अनुमान लगाया गया है। साथ भी भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का 131 दिन बाद अनशन समाप्त, महापंचायत में किया ऐलान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय