Wednesday, June 26, 2024

दैनिक राशिफल……4 मार्च, 2023, शनिवार

फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी, शनिवार, 04 मार्च 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक आयोजन भी कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्य के व्यस्त रहेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। व्यक्तिगत जीवन ताजगी का अनुभव होगा। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। रोजमर्रा के काम समय पर पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारी निर्वहन में पिछड़ सकते हैं। मादक द्रव्यों के सेवन से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। साहित्य एवं लेखन कार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों से संबंधित कोई भी काम करने से बचना होगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अच्छे लोगों से संपर्क होगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

कर्क राशि :– आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में स्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग बन सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में आपकी भाग-दौड़ भी काफी अधिक बनी रहेगी। खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी को उधार न दें, वरना वसूल करना मुश्किल हो जाएगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार सकारात्मक संभावनाओं से भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आर्थिक लाभ मिल सकता है। धन प्राप्ति के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। नकारात्मक विचारों से बचें। पूरे दिन उत्साह और आनंद से भरे रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है, लेकिन व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरे दिन सक्रिय रहेंगे। रुके कार्यों में गतिशीलता आएगी। अधिक धन खर्च पर नियंत्रण करना होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। घर में सुखद माहौल रहेगा।

तुला राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। कारोबार में अच्छा लाभ होगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूर्ण समर्थन मिलेगा। पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। नए मकान या वाहन की खरीद का शुभ समाचार आ सकता है। नवीन योजनाएं सफल हो सकती है। यात्रा लाभकारी रहेगी। अनावश्यक धन व्यय होने की संभावना रहेगी।

धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन लाभदायी होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। नए कार्यों की शुरुआत ना करें। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी।

मकर राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पुराना कर्ज और बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक यात्रा पर जाने से बचें। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कारोबार के प्रति गंभीर रहेंगे और धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। आप व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम और खान पर नियंत्रण रखें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय