Friday, April 25, 2025

मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति और मेरठ से बदर अली होंगे बसपा के प्रत्याशी!

लखनऊ। बसपा ने लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की सूची लगभग फाइनल कर दी है। 11 मार्च को मेरठ लोकसभा सीट से बदर अली के नाम की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही 12 या 13 मार्च को मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर समेत कई लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है। इन सीटों पर मुस्लिम, दलित और ओबीसी कार्ड खेला जा रहा है। मेरठ से बदर अली और मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति टिकट पाने वालों की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। प्रत्येक जोन में एक एक प्रभारी बनाया गया है।

 

बता दें कि पार्टी ने लोकसभा प्रत्याशियों के नामों की सूची फाइनल करके घोषणाओं का दौर भी शुरू कर दिया है। सहारनपुर और अमरोहा के बाद मेरठ से बदर अली और मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति के नाम पर मोहर लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर दोनों ही संभावित प्रत्याशियों ने अपने अपने लोकसभा क्षेत्र में जनसपंर्क भी शुरू कर दिया है। बदर अली फूलबाग कॉलोनी स्थित बसपा जिला कार्यालय पर आयोजित पार्टी की समीक्षा बैठक में पहुंचे। बसपा नेताओं ने उनको कार्यकर्ताओं के सामने प्रत्याशी के रूप में प्रस्तावित किया। बदर अली की मौजूदगी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की मेरठ के चारों विधान सभा सीटों पर पार्टी संगठन की समीक्षा की गई।

[irp cats=”24”]

 

बसपा के मंडल प्रभारी कमल सिंह, शाहजहां सैफी, मोहित जाटव, जगरूप, ओमपाल खादर और जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल ने सेक्टर और बूथ स्तर पर पार्टी के संगठन की स्थिति बदरअली के सामने रखी। मोहित जाटव ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा को चार जोन में बांटा गया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय