Saturday, May 18, 2024

फिर हारेगी सपा की गुंडागर्दी,जीतेगी भाजपा: केशव प्रसाद मौर्य

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को निशाना बना कर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा की गयी टिप्पणी पर पलटवार करते हुये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की गुंडागर्दी की आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से हार होगी जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सहयोगी दल सभी 80 सीटों पर अपना परचम लहरायेंगे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौर्य ने रविवार को एक्‍स पर पोस्ट किया “ सपा मुखिया अखिलेश यादव ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत ही नहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।भाजपा 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव (लोकसभा-विधानसभा) जीती और अब 2024 में भी जीतेगी।सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी। मोदी का अपमान,नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, फिर एक बार मोदी सरकार।”

 

गौरतलब है कि शनिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी का नाम लिए बगैर इशारों में उनकी तुलना हिटलर से की थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि जो लोग 2014 में सत्ता में आए थे, वे 2024 में सत्ता से बाहर जाने वाले हैं। कभी 10 साल हिटलर का समय था। वह वहां 10 साल से ज्यादा नहीं रह सका तो अब इनके भी 10 साल भी पूरे हो गए हैं।

 

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी हताशा दिखाता है और वह 2024 में भाजपा को हराने का जो सपना देख रहे हैं वह मुंगेरीलाल के सपने जैसा है।

 

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को 2014, 2017, 2019 और 2022 में शर्मनाक हार दी है और यह सिलसिला 2024 ही नहीं आगे भी जारी रहने वाला है। उन्होने कहा “ मोदी के नेतृत्व में इस बार सपा उत्तर प्रदेश से पूरी तरह सफा हो जाएगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है। गठबंधन सहयोगी एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं तो हताशा में मानसिक संतुलन खो गया है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री के विषय में जो अपमानजनक टिप्पणी की है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय