Wednesday, May 14, 2025

वाराणसी में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव,पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी में शुक्रवार को एक युवक का शव सागौन के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। राहगीरों से घटना की जानकारी पाते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने छानबीन के बाद शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी ली लेकिन उसमें से कोई कागजात नहीं मिला।

 

काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की उम्र लगभग 23 से 24 साल बताई जा रही है। पुलिस मृतक के पहचान के लिए प्रयास में जुट गई है। माना जा रहा है कि युवक ने कहीं से आकर यहां पर खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय