Tuesday, April 29, 2025

बदायूं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला जज का शव,पुलिस जांच में जुटी

बदायूं। जनपद में महिला जज का शव संदिग्ध हालात में मिला है। वह अपने क्वार्टर में अकेली रहती थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं, मौके पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ भी जुट गई है।

आपको बता दें कि पूरा मामला रजिस्ट्री कार्यालय के समीप बने जजेस क्वार्टर्स का है। मऊ जिले की रहने वाली ज्योत्स्ना राय यहां पर सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर कार्यरत थी। संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव जजेस क्वार्टर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास पर लटका हुआ पाया गया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर जांच के लिये फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। बताया जाता है सिविल जज जूनियर डिवीजन अविवाहित थी और अपने आवास पर अकेली ही रहा करती थी। उनकी मृत्यु की सूचना लखनऊ में उनके परिजनों को दे दी गई है।

 

[irp cats=”24”]

पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है। महिला जज का मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृत्यु के कारण की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। वहीं शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  बाकी घटना के बारे में पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही पता चल सकेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय