Saturday, April 26, 2025

मेरठ में महिला प्रोफेसर का शव बाथरूम में मिला, सामने आई मौत की चौकाने वाली वजह

मेरठ। आरजी डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की एचओडी रही मीना शर्मा का शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला है। मीना शर्मा 2002 में रिटायर्ड हुई थीं। रिटायर्ड प्रोफेसर मीना शर्मा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मनोरंजन पार्क में निवास करती थीं। बताया जाता है कि मीना शर्मा (81) की मौत घर में हीटर से दम घुटने से हुई है। उनका शव तीन दिन से घर के अंदर बाथरूम में पड़ा था। जब कोई आहट नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मीना शर्मा मृत अवस्था में मिलीं। पुलिस ने मीना शर्मा के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था।

 

एसडीएम की कार की बोनट पर केक काटकर युवकों ने मनाया बर्थडे, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

[irp cats=”24”]

 

साकेत से सटे मनोरंजन पार्क में मिट्ठन लाल शर्मा रहते हैं। उनकी पत्नी मीना शर्मा आरजी डिग्री कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की एचओडी थीं। 2002 में वह रिटायर्ड हो चुकी थीं। परिवार में दो बेटे मनोहर व मानस रहे, जिनमें से बड़े बेटे मनोहर की मौत हो चुकी है। मानस शर्मा परिवार के साथ कनाडा में हैं। मिट्ठन लाल शर्मा काफी समय से गांव गए थे। मीना शर्मा घर पर अकेली थीं।

 

उप्र के झांसी में मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 नवजात बच्चों की मौत

शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि मीना शर्मा के घर का दरवाजा बंद है जो कि तीन दिन से नहीं खुला है। पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनका शव बाथरूम में उल्टा पड़ा था। शव से बदबू आ रही थी। चूहों ने भी शव को कई जगह से काटा हुआ था। पड़ोसियों ने रिश्तेदारों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मीना शर्मा के पति मिट्ठन लाल शर्मा भी पहुंच गए। कॉल करके कनाडा में बेटे को भी मामले की जानकारी दी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय