Sunday, May 18, 2025

नोएडा में दरोगा पर घातक हमला, दो युवक गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा में आम जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। आये दनि उन पर हमले हो रहे हैं। ताजा मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-19 चौराहे के पास का है। सड़क किनारे खड़ी एक कार को हटाने के लिए कहने पर दबंग युवकों ने यातायात पुलिस के उप निरीक्षक के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया। इस मामले के कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि रोहित वैसोया उर्फ अजय कुमार पुत्र खजान सिंह तथा गुरकीरत सिंह पुत्र स्व0 मनिन्दर सिंह को सेक्टर-19 झुग्गी-झोपडी नाले के पास से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि रोहित तथा गुरदीप नामक दो लोगों ने सेक्टर-19 चौराहे के पास अपनी आई-10 कार सड़क पर खड़ी की थी। वहां ड्यूटी पर तैनात यातायात उपनिरीक्षक जय प्रकाश ने उन्हें कार हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने कार हटाने की बजाय उपनिरीक्षक पर हमला कर दिया।

आरोप है कि उन्होंने उप निरीक्षक के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास किया तथा सरकारी कार्य में बाधा डाला। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय