Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर की तिरुपति सिलेंडर फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हंगामा

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के भोपा रोड स्थित तिरुपति सिलेंडर फैक्ट्री में 55 वर्षीय कर्मचारी का शव पड़ा मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना कर्मचारी के साथियों से परिजनों को मिली, तो वह फैक्ट्री पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। उधर, फैक्ट्री में कुछ नकाबपोश गेट पर खड़े रहने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ पीड़ितों के लिए एकत्रित हो गयी।

थाना नई मंडी क्षेत्र में कूकड़ा का कमलनगर निवासी चरण सिंह तिरुपति सिलेंडर फैक्ट्री में चालक था। मृतक के परिवारजनों ने बताया की बुधवार दोपहर से उनकी बात नही हो पाई थी। मोबाइल भी नहीं उठ रहा था, जिसको लेकर वह चिंता में आ गये थे। परिवार वालों ने जब मृतक के साथियों ने वार्ता की, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

चरण सिंह फैक्ट्री के अंदर एक बंद कमरे में मृत हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर जब पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मृतक के परिजन सहित कूकड़ा, कमलनगर व अमित विहार के लोग एकत्रित हो गये। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग उठाई। फैक्ट्री संचालक की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए लोग हंगामे करते हुए वार्ता की जिद पर अड़े रहे।

[irp cats=”24”]

परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री के अंदर कुछ दबंग युवक लठ लेकर बैठे हैं, जो पीड़ितों को डराने का प्रयास कर रहे हैं, जो पुलिसकर्मियों के सामने भी दबंग बनकर खड़े रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय