Sunday, May 12, 2024

दिल्ली पुलिस हिरासत में 18 मामलों में वांछित व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन में 18 आपराधिक मामलों में वांछित एक 36 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया था। वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में था।

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस पुलिस स्टेशन में सुबह करीब 6:30 बजे हिरासत में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। मृतक की पहचान जहांगीरपुरी निवासी 36 वर्षीय शेख सहादत के रूप में हुई है, वह 18 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जानकारी के मुताबिक, मृतक को चार अन्य लोगों के साथ आर्म्स एक्ट के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ 21 जुलाई को थाना सुभाष प्लेस में धारा 25, 35, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

मृतक को चार अन्य लोगों के साथ 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी व्यक्तियों को अदालत में पेश किया गया, और मामले की जांच के लिए आरोपी शेख सहादत को एक दिन के लिए पीसी रिमांड पर रखा गया, जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को थाने ले जाया गया और शनिवार की रात उसे लॉकअप में बंद कर दिया गया।

सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने देखा कि आरोपी शेख सहादत की सांसें तेज चल रही हैं। उन्होंने ड्यूटी ऑफिसर को सूचित किया और आरोपी को मेडिकल जांच के लिए तुरंत बीएसए अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टर ने शेख को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय