Sunday, February 23, 2025

सहारनपुर में जन समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिला भारतीय किसान यूनियन तोमर का प्रतिनिधिमंडल

सहारनपुर। सहारनपुर आज एसएसपी विपिन ताड़ा से भारतीय किसान यूनियन तोमर का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश प्रभारी राम मुनव्वर के नतत्त्व में मिलने पंहुचा।

इस इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष राव सलीम ने कहा के सहारनपुर के थानों में लगातार किसानों का आम जन का शोषण हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर का कहना है कि किसी के भी साथ अगर शोषण होता है तो उसका समाधान कराया जाए और अगर न्याय नहीं मिलता है तो आंदोलन किया जाए। प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक ने कहा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव तोमर ने हमेशा हक की लड़ाई लड़ी है, उनके पथ पर ही हम चल कर हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।

इस दौरान नवनियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल हसीन ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया। राव मुनव्वर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन तोमर का एक-एक सिपाही सच्चाई के लिए खड़ा है, भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया। इस दौरान युवा मंडल विंग के सुनील राणा, सबदर राव, सलीम, राजीव, अब्दुल मालिक, खालिक, सरफ़राज़, अनूप आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय