Sunday, April 27, 2025

शामली में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरीडोर किसान संघर्ष समिति ने दी आंदोलन की चेतावनी

 

 

[irp cats=”24”]

शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरीडोर किसान संघर्ष समिति के लोगों ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। समस्याओं का समाधान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

 

सोमवार को दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरीडोर किसान संघर्ष समिति के लोग समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह व सचिव चौधरी विदेश मलिक के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों की समस्याओं से संबंधित डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए सर्विस रोड, अंडरपास, ड्रेनिज, बैनामा अधिग्रहण और आरबीट्रेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की।

 

समिति के सचिव चौधरी विदेश मलिक ने बताया कि उक्त समस्याओं के संबंध में 10 जून को भी एक ज्ञापन किसानों द्वारा दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नही हो पाया है। इसके चलते किसानों ने कई जगहों पर एनएचएआई के कार्य को भी अवरूद्ध किया हुआ है।

 

दी गई आंदोलन की चेतावनी

किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपते हुए किसानों की समस्याओं का समाधान नही होने पर 02 जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। पदाधिकारियों ने बार-बार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारियों पर हीला हवाली का रवैया अख्यितार करने का भी आरोप लगाया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय