नोएडा: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, एक युवती की मौत, दो घायल
नोएडा। थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पास तेज गति से जा रही है स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार में सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 71 के पास एक स्कोडा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार में सवार युवती गुलफिशा पुत्री उवेश अली निवासी जनपद बरेली उम्र 31 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार मुर्तजा अब्बास पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी जामियानगर दिल्ली उम्र 31 वर्ष और अनुष्का चौधरी पुत्री सतीश चौधरी निवासी इंदिरापुरम गाजियाबाद उम्र 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना फेस-3 पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।
