Friday, May 9, 2025

बागपत में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

बागपत। दिल्ली पुलिस का सिपाही विकास इतने तनाव में आ गया कि उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह खाप चौधरी का बेटा था।

 

दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह के पुत्र विकास ने ड्यूटी के दौरान दिल्ली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गमगीन माहौल में गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। खाप के गांवों में शोक है। बड़ौत के सुल्तानपुर हटाना गांव निवासी तथा दांगी खाप के चौधरी ओमपाल सिंह का पुत्र विकास दिल्ली पुलिस में सिपाही था। वर्तमान में उसकी तैनाती शाहदरा थाने में थी। ओमपाल सिंह दांगी ने बताया कि वह कुछ दिनों से तनाव में था।

 

 

उसकी दो बेटियां हैं। उसके साथियों ने उन्हें बताया कि मंगलवार की रात उसने कमरे में बंद होकर खुद को गोली मार ली। बुधवार को दिल्ली से शव का पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में विकास के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय