Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में लोगों के रहन-सहन, समस्याओं पर शोध करेंगी दिल्ली विवि की छात्राएं

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन पर दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राएं शोध करेंगी। इसके लिए फेडरेशन ऑफ राजनगर एक्सटेंशन एओए का विवेकानंद कॉलेज के साथ ओएमयू साइन हुआ है। एओए के कार्यकारिणी सदस्यों ने कालेज की प्राचार्य से दिल्ली में मुलाकात की और ओएमयू पर प्रचार्य डॉ. हिना नंदराजोग और अध्यक्ष सचिन त्यागी ने हस्ताक्षर किया।

 

सचिन त्यागी ने बताया कि फेडरेशन महासचिव डॉ. सीमा शर्मा कॉलेज में पर्यावरण विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि चयनित छात्राएं उनके नेतृत्व में राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासियों से मिलकर यहां के रहन-सहन, सुविधाओं एवं समस्याओं के विषय पर शोध करेंगी। शोध प्रस्ताव का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 द्वारा उल्लिखित उच्च शिक्षा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना होगा।

 

 

साथ ही राजनगर एक्सटेंशन के स्थानीय मुद्दों को चिह्नित करते हुए, परियोजनाओं, बेहतर पर्यावरण, सामाजिक और शासन परिणामों में यह शोध सहायक सिद्ध होगा। फेडरेशन उपाध्यक्ष डॉ. सुबोध गुप्ता ने बताया कहा कि कार्यक्रम छात्राओं को मिलने वाले व्यावहारिक अनुभव सभी के काम आएंगे। मीडिया सह प्रभारी मनोज कुमार अग्रवाल ने भी बेहतर परिणाम की कामना की।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय