Monday, May 12, 2025

लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं, इससे देश की छवि को नुकसान -प्रमोद तिवारी

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा विदेशों में भारत की छवि खराब कर रही है। तिवारी ने कहा, “लंदन में ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन ठीक नहीं है।

 

 

इससे भारत की लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचता है। भाजपा जो जहर बो रही है, उसे खुद भी भुगतना पड़ेगा। उनके नेता विदेश जाते हैं, तो वहां लोग विरोध करते हैं। भारत माता की छवि को बरकरार रखना चाहिए, लेकिन भाजपा खतरनाक खेल, खेल रही है।” कन्हैया कुमार को लेकर भाजपा की टिप्पणी पर तिवारी ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “क्या कन्हैया हिंदू नहीं हैं? क्या भाजपा ने हिंदुत्व का सर्टिफिकेट देने का दफ्तर खोल रखा है? कन्हैया हिंदू हैं, लेकिन उनके विचार भाजपा से अलग हो सकते हैं। यह गलत है कि भाजपा किसी को हिंदुत्व का सर्टिफिकेट दे। मैं इसकी निंदा करता हूं।”

 

 

 

तिवारी ने इसे भाजपा की संकीर्ण सोच बताया और कहा कि विचारों का मतभेद होना अलग बात है, लेकिन किसी की पहचान पर सवाल उठाना गलत है। तिवारी ने इमिग्रेशन बिल और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, “लोकसभा में सुना कि बांग्लादेशी बंगाल और असम के रास्ते आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी कौन करता है? भारत सरकार। पिछले 11 साल से भाजपा सत्ता में है। अगर बांग्लादेशी घुस आए, तो यह भाजपा की नाकामी है। सीमा पर निगरानी उनकी जिम्मेदारी है।

 

 

बांग्लादेशी असम गए, वहां आपकी सहयोगी सरकार है। बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पहुंचे, वहां भी आपकी सरकार है। फिर घुसपैठ का अपराध भाजपा के सिर पर ही है।” उन्होंने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा, “जब भाजपा पर सवाल उठते हैं, तो वे सफाई देते हैं। यह उनका हक है। लेकिन विदेश में भारत की छवि खराब करना और घुसपैठ पर चुप्पी साधना उनकी गलती है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय