Saturday, May 3, 2025

शामली में पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर किसान मजदूर भारतीय संगठन का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

 

 

[irp cats=”24”]

शामली। जनपद शामली की कलेक्ट्रेट में किसान मजदूर भारतीय संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम के नाम डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आमजन मानस की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाए जाने की मांग की सरकार से की गई है।

 

अनुप्रिया पटेल पुलिस पर भड़की, 2 घंटे में करो कार्यवाही, नहीं तो करूंगी योगी से शिकायत !

आपको बता दें कि बुधवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों महिला पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहा उन्होंने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जहा संगठन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।

गाजियाबाद के शिव मंदिर में हो रहा था निकाह, खबर मिली तो हिंदू युवा वाहिनी ने कर दिया हंगामा, भागे बराती

 

जिसमें अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश काफी बड़ा राज्य होने की वजह से लोगो को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।अगर किसी व्यक्ति को राजधानी लखनऊ में कोई काम है तो उसे करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है और अगर हाईकोर्ट संबंधी कोई कार्य हो तो करीब 700 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रयागराज जाना पड़ता है। जिसमें लोगों का समय और पैसा भी ज्यादा खर्च होता है। इसके अलावा भी उत्तर प्रदेश बेहद बड़ा राज्य होने के कारण उन विकास कार्यों से भी वंचित रह जाता है। जिसके चलते पश्चिमी यूपी में रहने वाले लोगो को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है की वे चाहते की पश्चिम के 18 जिलों अलग कर पश्चिमी यूपी को अलग राज्य घोषित किया जाना चाहिए।जिससे पश्चिमी यूपी के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।क्युकी छोटा राज्य होने से प्रदेश विकसित और खुश हाल होगा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय