Tuesday, July 2, 2024

देवबंद पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार 

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी के एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। देवबंद कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 23.07.2015 को वादी ललित त्यागी निवासी कोरवा गांव थाना देवबंद सहारनपुर द्वारा लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरों द्वारा वादी की लाईसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने के संबंध मे थाना देवबंद पर मु0अ0स0 500/2015 धारा 380 भादवि पंजीकृत कराया गया था।
जिसमे विवेचना में अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की पुत्र सुशील उर्फ मुँछ निवासी ग्राम मथेडी रतनपुरी मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया था। जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त विवेक उपरोक्त को दिनांक 03.01.2023 को गिरफ्तार किया गया था। जिससे पुलिस को उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित चोरी हुई रिवाल्वर बरामद हुई थी। जिसके सम्बन्ध में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पर अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की के विरुद्ध मु0अ0सं0-02/23 धारा-3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया था।
न्यायालय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी वारंट व धारा 82 सीआरपीसी के आदेश जारी किये गये थे जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना देवबंद संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उपरोक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त विवेक उर्फ विक्की पुत्र सुशील उर्फ मुँछ निवासी ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय