Tuesday, April 29, 2025

देवबंद पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद कोतवाली पुलिस ने हथियारों की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए है। आरोपी हरियाणा, पंजाब, वेस्ट यूपी के जिलों में हथियार सप्लाई करते थे। जिससे आरोपियों को अच्छा मुनाफा होता था।

मुजफ्फरनगर में पटवारी को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो से हड़कंप

[irp cats=”24”]

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव जटौल में चल रही अवैध शस्त्र की फैक्ट्री पकडी है। मौके से हथियार बनाने वाले धनपाल और दानिश निवासी गांव तय्यबपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के गिरोह में अन्य आरोपी भी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बेरोजगर है और कोई कार्य करना नहीं जानते थे, लेकिन अवैध हथियार उन्हें बनाने आते हैं। वह हथियार बनाकर हरियाणा, पंजाब और वेस्ट यूपी के जिलों में तीन से चार हजार रूपए में तमंचा बेच देते थे। इसी तरह कारतूस भी सप्लाई करते थे।

मुजफ्फरनगर में अकेले छात्र को घेरकर दर्जनों छात्रों ने पीटा, सिर फोड़कर किया लहुलूहान

जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा था। आज भी वह अवैध हथियार सप्लाई करने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पांच तमंचे, एक देशी मस्टक, दो देशी रिवाल्वर, एक अधबना तमंचा, 10 लोहे की नाल, सात कारतूस, एक पंखा, ड्रिल मशीन, चार लोहे के छोटे पाइप के अलावा हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों पर  गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय