Saturday, April 12, 2025

 केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का देवबंद कार्यक्रम हुआ रद्द 

देवबंद। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का देवबन्द का आज का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे देवबंद पहुंचना था। लेकिन किसी कारणवश सुबह कार्यक्रम में फेरबदल कर दोपहर ढाई बजे मंत्री जी के आगमन का कार्यक्रम बताया जा रहा था परन्तु शनिवार की शाम जानकारी मिली कि मंत्री जी के देवबन्द आने का प्रोग्राम रद्द हो गया है।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अश्वनी वैष्णव को देवबंद में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर भी युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही थी। रेल मंत्री का शनिवार का देवबंद दौरा रद्द हो गया हालांकि अभी अगले दौरे की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 1757 करोड रुपए गन्ना भुगतान है बकाया :- भगत सिंह वर्मा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय