भाजपा विधायक की बेटी नायब तहसीलदार कंचन सिंह चौहान एपीओ..राजस्व परिषद से किया गया संबद्ध

On
अर्चना सिंह Picture



ब्यावर। ब्यावर से भारतीय जनता पार्टी से विधायक शंकर सिंह रावत की बेटी और आरएएस-2018 बैच की अधिकारी नायब तहसीलदार कंचन सिंह चौहान को एपीओ (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) कर दिया गया है। राजस्व मंडल ने मंगलवार शाम को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इसके आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार कंचन सिंह चौहान अब अपनी उपस्थिति राजस्व मंडल अजमेर में देगी। इससे पहले वे भीलवाड़ा जिले की करेडा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थीं।

कंचन चौहान के चयन के बाद उन पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने के गंभीर आरोप लगे थे। इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को शिकायत दी गई थी। राज्य सरकार ने मामले की जांच एसओजी को सौंपी थी, हालांकि अब तक एसओजी की जांच रिपोर्ट राजस्व मंडल प्रशासन को नहीं भेजी गई है।

शिकायत के बाद राजस्व मंडल ने पिछले पांच वर्षों में दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने वाले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेज की पुनः जांच करवाई थी। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए थे, जिसके बाद यह मामला और गंभीर हो गया।

ब्यावर निवासी फणीश कुमार सोनी ने 12 अगस्त 2025 को कंचन सिंह चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नवोदय विद्यालय और उदयपुर विश्वविद्यालय से प्राप्त उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की गई थी। साथ ही यह भी मांग रखी गई कि कंचन चौहान का पुनः मेडिकल परीक्षण कराया जाए और इसके लिए किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए।

शिकायतकर्ता ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। आरोप है कि जिस डॉक्टर ने कथित रूप से फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया, वह अब स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुका है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

आम आदमी पार्टी को झटका: 'आप' के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल.. भाजपा ने किया स्वागत

   चंडीगढ़। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के दो पार्षदों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
आम आदमी पार्टी को झटका: 'आप' के दो पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल.. भाजपा ने किया स्वागत

देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र मकान बंद कर अपने परिवार के साथ वैष्णों देवी के दर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

वोटर लिस्ट अभियान: मुजफ्फरनगर पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूचियों को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और समावेशी बनाने के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
वोटर लिस्ट अभियान: मुजफ्फरनगर पहुंचे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

गोवंश का कटा सिर मिलने का मामला: आरोपित की जानकारी देने पर 51 हजार इनाम घोषित

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 2, जेल रोड स्थित मंदिर के सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
गोवंश का कटा सिर मिलने का मामला: आरोपित की जानकारी देने पर 51 हजार इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

उत्तर प्रदेश

देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद के वेद विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र मकान बंद कर अपने परिवार के साथ वैष्णों देवी के दर्शन...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में बंद मकान से 22 लाख की चोरी, वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार

गोवंश का कटा सिर मिलने का मामला: आरोपित की जानकारी देने पर 51 हजार इनाम घोषित

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर के स्वराज कॉलोनी गली नंबर 2, जेल रोड स्थित मंदिर के सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश 
गोवंश का कटा सिर मिलने का मामला: आरोपित की जानकारी देने पर 51 हजार इनाम घोषित

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला धंसने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

मेरठ: जानलेवा हमले के मामले में बाल अपचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना इंचौली पुलिस ने जानलेवा हमले में आरोपी एक बाल अपचारी सहित दो लोग गिरफ्तार किए हैं। फरार अपराधियों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानलेवा हमले के मामले में बाल अपचारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार