ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, तीन बच्चों की मौत-पिता गंभीर
बूंदी। कोटा-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर बुधवार रात सड़क हादसे में एक परिवार के तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डाबी थाना क्षेत्र में दुधी कुड़ी कट के पास हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
डाबी थाने के एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे करण (बहादुर का बेटा) के साथ पराणा गांव (बूंदी) से डाबी की ओर जा रहे थे। परिवार किसी एक बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए निकला था। इसी दौरान बिजौलिया (भीलवाड़ा) की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में आठ से दस वर्ष आयु के तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मदन बंजारा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से तत्काल कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया तथा शव उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटा रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां