बाराबंकी: मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर की दिनदहाड़े हत्या, कार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

On

बाराबंकी। जनपद में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और कुख्यात शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास हुई। हमलावरों ने इस दुस्साहसिक हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया जब बॉबी अपनी कार से लखनऊ से बाराबंकी की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, जैसे ही बॉबी की कार हाईवे से महज 100 मीटर आगे बढ़ी, दो बाइकों पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने बिना मौका दिए कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 25 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कार पूरी तरह छलनी हो गई और बॉबी लहूलुहान होकर सीट पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से अयोध्या की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैमरे के सामने दरोगा का रौब! फरियादी महिला और बेटे को डांटकर भगाने का वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  कैमरे के सामने दरोगा का रौब! फरियादी महिला और बेटे को डांटकर भगाने का वीडियो वायरल

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके को सील कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शोएब बॉबी का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है। वह चर्चित जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था, जिसमें मुख्तार अंसारी और अभय सिंह जैसे नाम शामिल थे। पुलिस सूत्रों का मानना है कि मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गैंग के भीतर शुरू हुई वर्चस्व की जंग या पुरानी आपसी रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह हो सकती है।

मेरठ में रिटायर यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पत्नी की मौत, घर में मिले शव ये भी पढ़ें  मेरठ में रिटायर यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर और पत्नी की मौत, घर में मिले शव

मृतक शोएब तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई बाराबंकी में वकील है, जबकि छोटा भाई इंग्लैंड में रहता है। बॉबी पर हत्या, रंगदारी और गैंगवार से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज थे। पुलिस फिलहाल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा ये भी पढ़ें  दो दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, एनसीआर में कई इलाके रेड जोन में, लोनी का एक्यूआई 400 तक पहुंचा

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गाजियाबाद पहुंचे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, मतदाता सुधार और सुनवाई का लिया जायजा

गाजियाबाद। जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों और सुनवाई प्रक्रिया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पहुंचे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा, मतदाता सुधार और सुनवाई का लिया जायजा

जनवरी 2026 में 7 सीटर कारों की बंपर बिक्री ने मचाया तहलका Maruti Ertiga से लेकर Toyota Innova तक जानें किसने मारी बाजी

अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक बड़ी और आरामदायक सात सीटर कार लेने का सोच रहे हैं तो...
ऑटोमोबाइल 
जनवरी 2026 में 7 सीटर कारों की बंपर बिक्री ने मचाया तहलका Maruti Ertiga से लेकर Toyota Innova तक जानें किसने मारी बाजी

यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

   लखनऊ। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोर्स कोऑर्डिनेटर पदों की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

शामली। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), बनतमें पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन था।...
शामली 
शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

राज्यसभा में गूँजा ऐतिहासिक धरोहरों का मुद्दा: स्मारकों में तोड़फोड़ और अपवित्रता पर सदस्यों ने जताई गहरी चिंता

   नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य मीनाक्षी जैन ने शुक्रवार को देश की अमूल्य धरोहरों की रक्षा का महत्वपूर्ण विषय सदन में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्यसभा में गूँजा ऐतिहासिक धरोहरों का मुद्दा: स्मारकों में तोड़फोड़ और अपवित्रता पर सदस्यों ने जताई गहरी चिंता

उत्तर प्रदेश

यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

   लखनऊ। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोर्स कोऑर्डिनेटर पदों की चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी में भ्रष्टाचार पर प्रहार: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गड़बड़ी पर गिजी गाज, बड़े अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

सहारनपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर 9 वर्षीय बालक की अंगुलियां कटीं

सहारनपुर (चिलकाना)। चीनी मांझे की चपेट में आकर एक बालक की अंगुलियां कट गई। जिससे वह घायल हो गया। जानकारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर 9 वर्षीय बालक की अंगुलियां कटीं

सहारनपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट, बाइक सवार दो युवकों पर मामला दर्ज

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से दिनदहाड़े पर्स झपट...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट, बाइक सवार दो युवकों पर मामला दर्ज

उप्र में एसआईआर : एक करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस जारी, दो घंटे बूथ पर बीएलओ के रहने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत अब तक 1.09 करोड़ मतदाताओं को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र में एसआईआर : एक करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को नोटिस जारी, दो घंटे बूथ पर बीएलओ के रहने के निर्देश