शामली में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
शामली। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी), बनतमें पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम दिन था। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, लखनऊ के पत्रांक/समे0शि0/6204/2025-26 के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम 09 फरवरी 2026 से संचालित किया गया।
ये भी पढ़ें शामली पहुंचे डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, शाहदरा-टपरी रूट के दोहरीकरण की दी जानकारीजिला समन्वयक ने दिव्यांग बच्चों को विभाग द्वारा दिए जाने वाले उपकरण, स्टाइपेंड, स्कॉर्ट एलाउन्स, होमबेस्ड-किट और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की। विभागीय पोर्टल के उपयोग के बारे में भी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
समापन के अवसर पर यह अपेक्षा जताई गई कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले सहायक अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में जाकर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षण में उन्नयन सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़ें शामली: भाकियू ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग कीप्रशिक्षण का संचालन विकास क्षेत्र शामली के विशेष शिक्षक अखिलेश मौर्या, सचिन कुमार और अनिल कुमार द्वारा किया गया, जिसमें विकास क्षेत्र शामली के 50 शिक्षकों ने भाग लिया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां