शामली में अरबों रूपये की सरकारी भूमि पर दंबगों का कब्जा, मौहल्ले के लोगो से लाखो रूपये की अवैघ उगाई करने का आरोप, कमिश्नर के पास पहुंचा मामला
शामली। उत्तर प्रदेश की जनपद शामली में दंबगो द्बारा शमशान व कब्रिस्तान सहित अरबो रुपए की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और अब यह मामला शामली जिले से निकलकर सहारनपुर मंडलायुक्त के पास जा पहुंचा है। जहां एक व्यक्ति द्बारा मंडला आयुक्त को शिकायती पत्र सौपते हुए कुछ लोगो पर उक्त जमीन में मकान व दुकाने बनवाये जाने का आरोप लगाया है। जहां शिकायतकर्ता ने उक्त मामले से जुडा एक बेहद पुराना दस्तावेज भी उपलब्ध कराते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की है।
आप को बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड रोड का है। जहां करीब दो माह पूर्व हारून नामक व्यक्ति द्बारा प्रशासनिक अधिकारियों से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे शिकायत की गई थी।लेकिन जब कोई कारवाही नहीं हुई तो हारून सहारनपुर मंडलायुक्त के ऑफिस जा पहुंचा।जहा उसने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि शहर के दिल्ली रोड पर वक्फ की आड़ में अरबो रूपये की सरकारी सम्पति पर मुतवल्ली हाफिज साजिद ने कुछ दबंगो के साथ मिलकर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। जहा वर्तमान में सैकडो मकान व दुकाने बनवाई गई है। जबकि तैमूर शाह पर एक मस्जिद व दो दुकाने ही वक्फ बोर्ड में दर्ज है। जिसका वक्फ नम्बर 398 है। यह वक्फ 1995 के कानून के तहत हुआ है। जिसमे जमीन के मालिक का कुछ अता पता नही है और वक्फ करने वाला का वक्फ नामा भी नही है और यह जमीन केवल 300 गज है। जिसे भू-माफियाओ ने बीघो में बदल दिया है। आरोप है कि हाफिज साजिद मुतवल्ली द्बारा कुछ लोगो के साथ मिलकर पक्के मकान व दुकाने बनाई गई है। आरोप है कि भू-माफियाओ ने बहुत से लोगो से लाखों रूपये की अवैध उगाही करते हुए किरायेदारी के स्टांप पेपर भी बनाए गए हैं। आरोप है कि सरकार की निगाहों से बचने के लिए उक्त लोगो ने इस भूमि को अपने चहेतो व रिश्तेदारो के नाम कर रखा है। पीडित व्यक्ति ने बताया कि 20 बीघे जमीन मे से 13 बीघे तहसीलदार के पास दर्ज है।
ये भी पढ़ें शामली में टीकाकरण सत्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, रजिस्टर न मिलने पर सीएचसी प्रभारी को फटकारजिसका खसरा नम्बर. 2470, 2467, 2469 है और नक्शे में कब्रिस्तान है। जिसमें पांच बीघे जमीन सरकारी सडक के किनारे की है और दो बीघे जमीन हिन्दू शमशान घाट की है। जिसमें बच्चे दफनये जाते हैं। लेकिन वर्तमान स्थिति में उक्त जमीन पर ना तो कब्रिस्तान है और ना ही सरकारी जमीन है। आरोप है कि भूमाफियाओं ने सारी संपत्ति पर मकानो व दुकानो का निर्माण कर कब्जा कर रखा है। जिसके संबंध में पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारी शामली को शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि भूमाफियाओ ने महौल्ले के लोगो को शिकायत का डर दिखाते हुए कार्रवाई के नाम पर 20 लाख रुपए की अवैध उगाई कर ली है। पीड़ित ने कहा कि उक्त मामले की शिकायत किए जाने के कारण अब उसे व उसके परिवार को जान माल की सुरक्षा का भय बना हुआ है। जहां पीडित व्यक्ति ने उक्त जमीन से जुडा एक पुराना दस्तावेज मंडलायुक्त सहारनपुर को उपलब्ध करवाते हुए उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां