मुजफ्फरनगर के बघरा में तनाव के बाद अपहृत युवती बरामद, आरोपी पर पॉक्सो और धर्मांतरण कानून के तहत कार्रवाई
स्वामी यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद हरकत में आई तितावी पुलिस, लव जेहाद के आरोपी को भेजा जेल
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा में पिछले कई दिनों से चल रहा तनाव युवती की सकुशल बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शांत हो गया है। एक मुस्लिम युवक द्वारा राजपूत समाज की युवती को भगाकर ले जाने के मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए आरोपी की पूरी बस्ती के घेराव का ऐलान कर दिया था।
युवती की सुरक्षित वापसी के बाद स्वामी यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान (एसएसपी) का आभार व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि बघरा क्षेत्र में लव जेहाद जैसी मानसिकता रखने वाले और उन्हें संरक्षण देने वाले कट्टरपंथी अपनी हरकतों से बाज आ जाएं। उन्होंने कहा कि हिंदू बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा और भविष्य में ऐसी घटना होने पर निर्णायक आंदोलन छेड़ा जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां