‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को सशक्त करता बजट: अनिल कुमार
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने प्रदेश के बजट को ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला बताते हुए कहा कि यह बजट वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है।
उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, श्रमिक, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के समग्र उत्थान को समर्पित है और विकास को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में बिना किसी अतिरिक्त कर के प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। इस दौरान प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हुई है, कानून-व्यवस्था और सुशासन सुदृढ़ हुए हैं तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं।
उन्होंने गन्ना किसानों के लिए 30 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य वृद्धि के निर्णय को उनकी आर्थिक सशक्तता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट जन-विश्वास और जन-आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां