मुजफ्फरनगर में गांधी कॉलोनी जेल फाटक से बायपास तक बनेगा नाला, पचैंडा रोड पर नाला निर्माण के लिए ₹37 करोड़ मंजूर
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के प्रयासों से पचैंडा रोड का होगा कायाकल्प; ₹5 करोड़ की पहली किस्त जारी, सीएम योगी का जताया आभार
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर और पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए राहत भरी खबर है। वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पचैंडा रोड पर आधुनिक नाला निर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार की विशेष पहल पर राज्य सरकार ने ₹37 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिससे गांधी कॉलोनी और पचैंडा रोड क्षेत्र के हजारों निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत राज्य सेक्टर कार्यक्रम की 'सीवरेज एवं जल निकासी योजना' का हिस्सा है। शासन ने कार्य की गंभीरता को देखते हुए ₹5 करोड़ की प्रथम किस्त भी जारी कर दी है, ताकि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
गांधी कॉलोनी जेल फाटक से बायपास तक बदलेगी तस्वीर
परियोजना के तहत गांधी कॉलोनी जेल फाटक से पचेंडा रोड होते हुए बायपास तक सड़क के दोनों साइड में नाला निर्माण और सड़क का चौड़ीकरण आधुनिक मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। लंबे समय से इस व्यस्त इलाके में बरसात के दौरान भारी जलभराव हो जाता था, जिससे न केवल यातायात ठप होता था, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का जीना दूभर था।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि नाला निर्माण के बाद मार्ग और अधिक चौड़ा, सुगम और सुरक्षित बनेगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजियाजल्द शुरू होगी निविदा प्रक्रिया
नगर विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शासनादेश प्राप्त होते ही निविदा (Tender) प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और धरातल पर काम शुरू करा दिया जाएगा। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि पचैंडा रोड की बदहाली और जलभराव के कारण क्षेत्र का विकास रुका हुआ था, लेकिन अब इस नाला निर्माण से समूचे क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां