मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो
कीटनाशक पी चुकी थी युवती; डीजीपी कार्यालय से मिली लोकेशन पर दौड़ी पुलिस, यूपी पुलिस-मेटा की साझा पहल ने बिजनौर में फिर दिखाया असर
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के बीच हुए समझौते का एक बड़ा सुखद परिणाम जनपद बिजनौर में देखने को मिला। इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट दिखाकर कीटनाशक दवा पीने वाली एक युवती की जान पुलिस ने मात्र 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुँचकर बचा ली। पुलिस की इस तत्परता ने साबित कर दिया कि तकनीक और सतर्कता मिलकर अनमोल जीवन बचा सकते हैं।
10 फरवरी को जनपद बिजनौर की थाना कोतवाली सिटी क्षेत्र की एक युवती ने इंस्टाग्राम पर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का वीडियो पोस्ट किया। शाम 07:19 बजे मेटा कंपनी ने इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए सीधे लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय (DGP कार्यालय) को अलर्ट भेजा। मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने तुरंत लोकेशन ट्रेस की और बिजनौर पुलिस को सूचना दी।
मौत के मुंह से खींच लाई पुलिस:
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली सिटी की महिला उप निरीक्षक अपनी टीम के साथ मात्र 10 मिनट में युवती के घर पहुँच गईं। पुलिस ने देखा कि कमरे में कीटनाशक की खाली बोतल पड़ी थी और युवती की हालत बिगड़ रही थी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार देकर उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने समय रहते उसे उपचार देकर बचा लिया।
अवसाद और तलाक बना सुसाइड की वजह:
होश आने पर युवती ने बताया कि उसके पति से तलाक हो चुका है और वह लंबे समय से पारिवारिक परिस्थितियों के कारण अकेलेपन और अवसाद (Depression) में थी। पुलिस द्वारा युवती की उचित काउंसलिंग की गई, जिसके बाद उसने दोबारा ऐसा कदम न उठाने का वादा किया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
पत्रकारिता के क्षेत्र में जब भी निष्पक्षता और गहरे अनुभव की बात आती है, तो बिजनौर के वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारद्वाज का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। पिछले कई दशकों से सामाजिक सरोकारों और जनहित की खबरों को अपनी कलम से धार देने वाले पंकज भारद्वाज वर्तमान में 'पब्लिक इमोशन' नामक दैनिक समाचार पत्र का सफल संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन के साथ अटूट रिश्ता -पंकज भारद्वाज का रॉयल बुलेटिन के साथ एक लंबा और ऐतिहासिक सफर रहा है। वे न केवल इसके विकास के साक्षी रहे हैं, बल्कि लंबे समय तक संस्थान के साथ जुड़कर उन्होंने पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके इसी अनुभव और समर्पण को देखते हुए वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के 'संपादकीय सलाहकार' के रूप में संस्थान का सहयोग कर रहे हैं।

टिप्पणियां