पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

घटना में प्रयुक्त तमंचे, बाइक व मोबाइल समेत तीन गिरफ्तार

On

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान स्थान पर गोली मार कर की गई वेंडर जगभान की हत्या उसकी पत्नी के इशारे पर प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने वेंडर हत्या कांड का खुलासा कर हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व दोस्त को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक व मोबाइल बरामद कर लिए।

10 फरवरी को स्वाट, सर्विलांस व थाना नवाबाद पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी किरन कुशवाहा एवं शिव कुमार लोधी पुत्र विक्रम सिंह लोधी व धर्मेन्द्र लोधी पुत्र लक्ष्मण सिंह लोधी निवासीगण उमरी कला थाना भौती जिला शिवपुरी मप्र को 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर रक्सा बाइपास तिराहे पर महादेव काम्पलेक्स के सामने से मोटरसाइकिल नंबर एमपी 33जेड जी 4105 सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त शिवकुमार लोधी की निशांदेही पर मृतक जगभान की हत्या में प्रयोग किये गये आलाकत्ल एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर को बरामद किया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार मृतक की पत्नी अभियुक्ता किरन ने जगभान की हत्या के सम्बन्ध में बताया कि वह अपने पति से बहुत परेशान थी उसका पति उसके साथ आये दिन मारपीट करता था। अपनी जमीन मकान सब बेच चुका था, शराब पीकर उसे बहुत मारता पीटता था। इस दौरान किरन कुशवाहा की मुलाकात अभियुक्त शिवकुमार लोधी से फेसबुक के जरिये हुई और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। किरन ने बताया कि शिवकुमार उसका हर प्रकार से ख्याल रखता था। वह अपने पति की वजह से शिवकुमार से न तो बात कर पाती थी और न ही उससे मिल पाती थी। उसके पति द्वारा मारपीट से परेशान होकर उसने शिवकुमार को पूरी बात बताई जिससे शिवकुमार द्वारा किरन के कहने पर अपने दोस्त धर्मेन्द्र लोधी के साथ मिलकर जगभान को मारने की योजना बनाई।

योजना के मुताबिक शिवकुमार ने अपने नाम से एक सिम निकलवा कर किरन को दी थी। 31 जनवरी को जब जगभान घर से काम पर चला गया तो किरन द्वारा शिवकुमार को उसी सिम के द्वारा इस बारे में बता दिया गया। जिस पर शिवकुमार द्वारा अपने साथी धर्मेन्द्र लोधी के साथ मिलकर 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नं0 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुनसान स्थान पर 315 बोर के तमंचे से गोली मार कर जगभान की हत्या कर दी थी। पुलिस ने अभियुक्तगणाें को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया।

गौरतलब है कि 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नं० 09 जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग से 100 मी0 पहले वेंडर जगभान पुत्र सरमन नि० तेरई फाटक, थाना तालबेहट, ललितपुर का शव मिला था। उसकी गोली मार कर हत्या की गई थी। जगभान की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किये जाने के सम्बन्ध में 3 फरवरी को मृतक के पुत्र राज कुशवाहा की तहरीर पर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए वांछित अपराधी सोमबीर मोट्टा को अमेरिका से भारत वापस लाया

   नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय (एमईए) और गृह मंत्रालय (एमएचए) के सहयोग से वांछित अपराधी सोमबीर...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीआई ने इंटरपोल के जरिए वांछित अपराधी सोमबीर मोट्टा को अमेरिका से भारत वापस लाया

आपसी समझौता के आधार पर हाईकोर्ट ने आईएएस आशीष मोदी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को किया रद्द

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने आईएएस भारती दीक्षित की ओर से अपने पति आशीष मोदी के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर को...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
आपसी समझौता के आधार पर हाईकोर्ट ने आईएएस आशीष मोदी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को किया रद्द

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज खुलासा: मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर पत्नी और बच्चों को मार खुद भी दी जान

मथुरा,। जिले के थाना महावन के खप्परपुर में हुआ सामूहिक आत्महत्या केस में मंगलवार शाम नया मोड़ उस समय आ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज खुलासा: मौत से पहले बनाया वीडियो, फिर पत्नी और बच्चों को मार खुद भी दी जान

शोरूम से मोबाइल चोरी करते दो सिपाही सीसीटीवी में कैद, निलंबित

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित जेसीज चौराहा के पास एक शोरूम में माेबाइल चाेरी की घटना हुई थी।सीसीटीवी कैमरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
शोरूम से मोबाइल चोरी करते दो सिपाही सीसीटीवी में कैद, निलंबित

उत्तर प्रदेश

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

--मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक संपन्नलखनऊ। मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर