शोरूम से मोबाइल चोरी करते दो सिपाही सीसीटीवी में कैद, निलंबित
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित जेसीज चौराहा के पास एक शोरूम में माेबाइल चाेरी की घटना हुई थी।सीसीटीवी कैमरे में दाे पुलिस कर्मचारी फाेन चाेरी करते हुए देखे गये। इस सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेने के बाद एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मंगलवार काे आराेपित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
एसपी सिटी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले शिवम की जेसीज चौराहा के पास शिवम इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल दुकान है। उनकी दुकान से बीती शनिवार को एक मोबाइल फाेन चोरी हो गया था। दुकानदार ने जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें दो पुलिस कर्मी फोन को चुराते हुए साफ दिखे। दुकानदार को चोरी का पता चला तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को ही बरामद मोबाइल पीड़ित दुकानदार को सौंप दिया।
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो सिपाही शोरूम में करीब 20 मिनट तक मोबाइल देखते रहे फिर चालाकी से एक महंगा मोबाइल फोन चुरा लिया। आरोपित सिपाहियों की पहचान धनंजय बिन्द और मिथिलेश यादव के रूप में हुई है। दुकानदार शिवम के मुताबिक, दोनों सिपाही अपने साथ एक पुराना आईफोन 13 प्रो लेकर आए थे और उसे दुकान में रखकर वहां से आईफोन 15 मैक्स चुरा ले गए। चोरी किए गए मोबाइल की कीमत लगभग एक लाख 62 हजार रुपये है। दुकानदार ने बताया कि आरोपित सिपाहियों में से एक पहले उसकी दुकान के ऊपर संचालित डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए आता-जाता था, जिससे उसे दुकान की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस विभाग मामले की गहन जांच में जुटा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां