सोनभद्र में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों की ली जान
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक पर कुल तीन लोग सवार थे, जो किसी तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हिन्दुआरी के पास पहुंची, तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस हादसे में जान गंवाने वालों में चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह भी शामिल हैं। उनके साथ बाइक पर सवार दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई, जिनकी पहचान हिन्दुआरी गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र केदार सिंह और कमला सिंह पुत्र सोमरू निवासी तिलया थाना रॉबर्ट्सगंज के रूप में हुई है। तीन लोगों की एक साथ मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इससे पहले सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में डिबुलगंज स्थित मां अष्टभुजी दुर्गा मंदिर के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में 18 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अजय गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां