चार राज्यों में गौवंश तस्करी के आरोपित पचास हजार के इनामी खलील को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार जैसे चार राज्यों में गौवंश तस्करी के आरोपित पचास हजार के इनामी खलील को यूपी एसटीएफ ने चंदौली के सैयदराजा से गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ की टीम के मुख्य आरक्षी प्रभाकर पाण्डेय, गौरव सिंह ने सैयदराजा थाने में दर्ज एक मुकदमे की जांच के दौरान खलील के बिहार जाने की सूचना पर उसे हिरासत में लिया है।
यूपी एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह ने बताया कि मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का निवासी गिरफ्तार खलील पर उत्तर प्रदेश में ही गोवंश तस्करी के 14 मुकदमे दर्ज है। इसमें अमरोहा, गाजियाबाद, रामपुर, कुशीनगर, चंदौली, हरदोई, उन्नाव जैसे जनपद शामिल है। इसके अलावा दूसरे राज्यों में मुकदमों की जानकारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि गोवंश तस्करी कर के पश्चिम बंगाल और असम में बेचने का कार्य खलील 2005 से कर रहा है। गोवंश तस्करी करने के बाद यह छुपने के लिए दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद में शरण लेता था। खलील के पीछे बड़े नेटवर्क के होने की संभावना है, जिसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां