एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
मीरजापुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को मीरजापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर चकबंदी लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने लेखपाल अरुण कुमार यादव को 5000 रुपये की घूस लेते हुए दबोचा।
दरअसल, चकबंदी लेखपाल नामांतरण का आदेश जारी कराने के नाम पर पीड़ित से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और भरुहना पुलिस चौकी के पास आरोपित लेखपाल को घूस की रकम लेते ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपित को देहात कोतवाली लाया गया, जहां एंटी करप्शन टीम ने उससे गहन पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद लेखपाल को जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम की इस सख्त पहल को आम लोगों ने सराहा है और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां