MDA में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनों का विद्रोह: मुज़फ्फरनगर में भाजपा नेता ने प्राधिकरण कार्यालय के फर्श पर बैठकर दिया धरना
रिश्वतखोरी और अभद्रता के आरोपों से मचा हड़कंप; बीजेपी नेता बोले- बिना 'सुविधा शुल्क' नहीं होता कोई काम, अधिकारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता विपुल त्यागी बहेड़ी ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को विपुल त्यागी अचानक प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और उपाध्यक्ष कविता मीणा के कार्यालय के बाहर ही फर्श पर बैठकर धरने पर बैठ गए। अपनी ही सरकार में व्यवस्था के खिलाफ भाजपा नेता के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
धरने पर बैठे विपुल त्यागी ने एमडीए अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्राधिकरण में आम जनता के कार्यों के लिए "सुविधा शुल्क" (रिश्वत) की खुली मांग की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी फरियादियों के साथ संवेदनहीन व्यवहार करते हैं और शिकायतों का समाधान करने के बजाय अभद्रता पर उतारू रहते हैं। विपुल त्यागी ने कहा, "ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के कारण जनता के बीच भाजपा सरकार की छवि धूमिल हो रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
ये भी पढ़ें बिहार विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफासंजीव बालियान के खिलाफ भी खोल चुके हैं मोर्चा:
गौरतलब है कि विपुल त्यागी रोहाना आईपीएल शुगर मिल मामले और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के खिलाफ आवाज उठाकर पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। प्राधिकरण में धरने पर बैठने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाने और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, लेकिन विपुल त्यागी अपनी मांगों पर अड़े रहे।
अधिकारियों ने आरोपों को नकारा:
दूसरी ओर, एमडीए अधिकारियों ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग में कोई भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी नहीं हो रही है और न ही किसी के साथ अभद्रता की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें आती हैं, उन्हें नियमानुसार सुना जाता है। फिलहाल, भाजपा नेता का यह धरना शहर में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां