सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण
मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का अनोखा 'खाट धरना' आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी (SDM) जानसठ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और राजनीतिक प्रतिनिधियों को 15 दिनों के भीतर समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया।
गंदे पानी के बीच आंदोलन: प्रशासन पर भू-माफिया से मिलीभगत के आरोप
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में कटी पतंग पकड़ने के चक्कर में 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझानेताओं और अधिकारियों के हस्तक्षेप से सुलझा मामला
धरने की सूचना पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी और सांसद प्रतिनिधि जगपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। इसके बाद एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और मौके का मुआयना किया।
ये भी पढ़ें मीरापुर में स्वास्थ्य सेवा की बड़ी पहल: डॉक्टर्स एंड पैथ लैब एसोसिएशन ने लगाया विशाल मेडिकल कैंप15 दिन का अल्टीमेटम: अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई
एसडीएम राजकुमार भारती ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर तालाब की भूमि की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान मैनपाल, राजीव कुमार, शमशाद सिद्दीकी, पूर्व प्रधान इरफान अली, बिट्टू प्रधान, सुरेंद्र, अंकित कुमार, और राजस्व टीम से नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, अजय कुमार, लेखपाल विकेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां