सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा ग्रामीणों का अनोखा 'खाट धरना' आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी (SDM) जानसठ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और राजनीतिक प्रतिनिधियों को 15 दिनों के भीतर समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया।

गंदे पानी के बीच आंदोलन: प्रशासन पर भू-माफिया से मिलीभगत के आरोप

भोपा थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर में ग्रामीण सीकरी मार्ग पर भरे गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के खसरा नंबर 571 में स्थित 15 बीघा तालाब की भूमि पर तहसील प्रशासन ने भू-माफिया के साथ मिलकर अवैध कब्जा करा दिया है। वरिष्ठ नागरिक बरफ सिंह और कृष्णपाल सिंह ने बताया कि तालाब की जमीन पर दीवार खड़ी कर पानी की निकासी रोक दी गई है, जिससे पूरा रास्ता जलमग्न हो गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन भू-माफिया से तालाब को मुक्त कराए और पानी की निकासी बहाल करे।

मुजफ्फरनगर में जलभराव से तंग ग्रामीणों ने सड़क पर खाट बिछाकर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जलभराव से तंग ग्रामीणों ने सड़क पर खाट बिछाकर दिया धरना, प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा

नेताओं और अधिकारियों के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

धरने की सूचना पर भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी और सांसद प्रतिनिधि जगपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। इसके बाद एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती भारी पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और मौके का मुआयना किया।

मुजफ्फरनगर में गूंजा हिंदू एकता का शंखनाद: संघ के शताब्दी वर्ष पर पाँच स्थानों पर हुए विराट सम्मेलन ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गूंजा हिंदू एकता का शंखनाद: संघ के शताब्दी वर्ष पर पाँच स्थानों पर हुए विराट सम्मेलन

15 दिन का अल्टीमेटम: अतिक्रमणकारियों पर होगी कार्रवाई

एसडीएम राजकुमार भारती ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 15 दिनों के भीतर तालाब की भूमि की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाया जाएगा और जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया।

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

इस अवसर पर प्रधान मैनपाल, राजीव कुमार, शमशाद सिद्दीकी, पूर्व प्रधान इरफान अली, बिट्टू प्रधान, सुरेंद्र, अंकित कुमार, और राजस्व टीम से नायब तहसीलदार बृजेश कुमार, अजय कुमार, लेखपाल विकेश कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर हंगामा करने, कर्मचारियों से मारपीट और उद्यमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब खाकी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

उत्तर प्रदेश

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में मंगलवार को खूबसूरती, आत्मविश्वास और कला का अनूठा संगम देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सर्वाधिक लोकप्रिय