मुजफ्फरनगर में गूंजा हिंदू एकता का शंखनाद: संघ के शताब्दी वर्ष पर पाँच स्थानों पर हुए विराट सम्मेलन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के गौरवशाली शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर रविवार को मुजफ्फरनगर नगर में हिंदू एकता और धार्मिक चेतना की अभूतपूर्व लहर देखने को मिली। हिंदू सम्मेलन श्रृंखला के अंतर्गत नगर के पाँच अलग-अलग प्रमुख स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिनमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता और कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प लिया।

1. केशवपुरी: जातियों में बंटने से बचें हिंदू - स्वामी यशवीर सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी में आयोजित सम्मेलन में स्वामी यशवीर जी महाराज ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करने की साजिशें हो रही हैं। उन्होंने एकजुटता पर जोर दिया। प्रांत सह कार्यवाह सेवादास जी ने संघ के 100 वर्षों के इतिहास और 'पंच परिवर्तन' के लक्ष्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सुनीता गौड़ जी भी मंचासीन रहीं।

चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद ये भी पढ़ें  चंद्रग्रहण के चलते मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट रहेंगे बंद

2. ब्राह्मण कॉलेज फार्म: ग्रंथों के अध्ययन और एकता पर जोर यहाँ ब्रह्मविद्या पीठाधीश्वर श्री महादेव आश्रम जी महाराज ने समाज को धर्मग्रंथों से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख (लक्ष्मीनगर) भूपेंद्र जी ने संघ की यात्रा और समाज परिवर्तन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों संग मंत्री ने मनाई होली की खुशियां, बांटी गुंजिया

3. राधिकापुरम: जातिवाद के अंत की आवश्यकता बचन सिंह कॉलोनी स्थित राधिकापुरम में महंत गौरवानंद भूपखेड़ी ने कहा कि जातिवाद का अंत ही समाज की असली प्रगति है। मुख्य वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख विकास भार्गव ने पंच परिवर्तन से होने वाले सामाजिक बदलावों को रेखांकित किया। आयोजन में पंकज भारद्वाज एडवोकेट और उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन ये भी पढ़ें  अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: हमलों में अफगानिस्तान के 34 लोगों की मौत: यूएन

4. नई मंडी: हिंदुत्व के विरुद्ध शक्तियों से रहें सतर्क माढ़ी की धर्मशाला में भागवत पीठ शुक्रतीर्थ के कथावाचक अंचल कृष्ण शास्त्री ने हिंदुत्व पर विचार रखे। मुख्य वक्ता सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख विनय जी ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत और हिंदू एकता में संघ की ऐतिहासिक भूमिका को साझा किया।

5. सुरेंद्रनगर: संस्कृति और सनातन संरक्षण सुरेंद्रनगर के शिव मंदिर में आयोजित सम्मेलन में महादेव आश्रम महाराज ने पुनः एकता का आह्वान किया। विभाग संयोजक सुरेंद्र जी ने ग्राम विकास और शताब्दी वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। सभी कार्यक्रमों का समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।

Views: 95

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़े अध्याय का अंत हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

आज के समय में होम गार्डनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी छत बालकनी और छोटे से...
कृषि 
गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

आज के समय में कई किसान पारंपरिक खेती के साथ साथ ऐसी फसलों की तलाश कर रहे हैं जिनसे कम...
कृषि 
1 एकड़ में पान की खेती से कमाएं 10 लाख तक सालाना, कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देने वाली नकदी फसल

उत्तर प्रदेश

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश