कोर्ट के हंटर से कांपी मुजफ्फरनगर पुलिस! 16 महीने बाद दर्ज हुई ट्रक चोरी की FIR, न्याय के लिए भटका पीड़ित

थाना भोपा पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल, पीड़ित मालिक को पुलिस चौकी से एसएसपी कार्यालय तक खाने पड़े धक्के, अंततः न्यायालय का आदेश बना सहारा

मुजफ्फरनगर। जनपद में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवालिया निशान लग गया है। यहां एक डीसीएम ट्रक की चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने FIR दर्ज करने में करीब 16 महीने की हैरान करने वाली देरी की। पीड़ित ट्रक मालिक इमरान पुत्र मुमताज, निवासी ग्राम ढांसरी थाना ककरौली, न्याय के लिए दर-दर भटकता रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उसकी एक न सुनी। अंततः सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-1 के हस्तक्षेप और कड़े आदेश के बाद अब जाकर थाना भोपा में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला: 16 महीने की लंबी लड़ाई

इमरान मुमताज ने न्यायालय में दी गई अपनी तहरीर में बताया कि वह डीसीएम ट्रक संख्या यूपी 15 सीटी 7550 के पंजीकृत स्वामी हैं। यह ट्रक ही उनके परिवार के रोजगार का एकमात्र साधन है। 6 और 7 अक्टूबर 2024 की मध्यरात्रि को वह अपना डीसीएम ट्रक लेकर ग्राम सीकरी में गन्ना भरने के लिए गए थे। उन्होंने ट्रक को गांव में मस्जिद के पास खड़ा कर दिया और सुबह गन्ना लोड कराने की योजना के साथ रात में एक रिश्तेदार के घर चले गए।

मुजफ्फरनगर में कटी पतंग पकड़ने के चक्कर में 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में कटी पतंग पकड़ने के चक्कर में 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

7 अक्टूबर 2024 की सुबह करीब 7.30 बजे जब इमरान अपने ट्रक के पास पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। वहां उनका वाहन मौजूद नहीं था। काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अज्ञात चोरों ने उनके रोजगार के एकमात्र साधन पर हाथ साफ कर दिया था।

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव ये भी पढ़ें  नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

पुलिस की अनदेखी और 'धक्केशाही' का लंबा सिलसिला

पीड़ित इमरान ने बताया कि उन्होंने ट्रक चोरी की सूचना उसी दिन (7 अक्टूबर 2024) थाना भोपा में लिखित रूप से दी थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पुलिस की इस अनदेखी से परेशान होकर 9 अक्टूबर 2024 को उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर को भी प्रार्थना पत्र भेजा, परंतु वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। लगातार होती अनदेखी और कार्रवाई न होने से हताश होकर अंततः पीड़ित को न्याय की अंतिम उम्मीद लेकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

मुजफ्फरनगर: हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में गूंजा राष्ट्रवाद, डॉ. संजीव बालियान ने उठाई जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: हिंदू स्वराज्य अधिवेशन में गूंजा राष्ट्रवाद, डॉ. संजीव बालियान ने उठाई जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

न्यायालय का आदेश बना पीड़ितों का सहारा

न्यायालय में मामले की गंभीरता और पुलिस की निष्क्रियता को देखते हुए सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-1 ने सख्त रुख अपनाया। न्यायालय ने थाना भोपा पुलिस को स्पष्ट आदेश जारी किए कि वाहन चोरी के इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए। न्यायालय के इन कड़े निर्देशों के अनुपालन में अब जाकर थाना भोपा में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या पुलिस केवल न्यायालय के आदेश का इंतजार करती है? जब तक कोई पीड़ित अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाता, तब तक पुलिस क्यों अपनी जिम्मेदारियों से बचती रहती है? फिलहाल, पीड़ित इमरान को उम्मीद है कि अब उसके चोरी हुए डीसीएम ट्रक की बरामदगी हो सकेगी और उसे न्याय मिल पाएगा। रॉयल बुलेटिन प्रशासन से मांग करता है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता का पुलिस पर भरोसा बना रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की शादी की खुशियों को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में शादी की खुशियां मातम में बदली: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मोरना। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में सीकरी मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
सिकंदरपुर में 'खाट धरना' समाप्त: 15 दिन में समस्या सुलझाने का दिया आश्वासन, गंदे पानी के बीच खाट बिछाकर 3 दिन से डटे थे ग्रामीण

मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहारनपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में जबरन घुसकर हंगामा करने, कर्मचारियों से मारपीट और उद्यमियों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में फैक्ट्री में घुसकर तांडव करने वाले 100 उपद्रवियों पर मुकदमा, फैक्ट्री में की थी मारपीट और तोड़फोड़

पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब खाकी का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पुरकाजी में खनन माफियाओं का दुस्साहस: पुलिस चौकी के सामने युवक को पीटा, सोने की चेन लूटी

उत्तर प्रदेश

बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

बागपत। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में डीएम का सख्त रुख: कलेक्ट्रेट के औचक निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थित फाइलें, अधिकारियों को फटकार

मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में मंगलवार को खूबसूरती, आत्मविश्वास और कला का अनूठा संगम देखने को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बिखरा खूबसूरती का जलवा: चारू अग्रवाल बनीं 'मिस' और निकिता अरोड़ा के सिर सजा 'मिसेज मुरादाबाद' का ताज

मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने केंद्र सरकार की नीतियों और स्थानीय प्रशासन के रवैये के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ दिल्ली में गरजे राकेश टिकैत, 12 फरवरी को मेरठ जिला मुख्यालय का होगा घेराव

पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 09 की तरफ जाने वाले रास्ते पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
पत्नी की सह पर प्रेमी ने दाेस्त संग उतारा था वेंडर को मौत के घाट

सर्वाधिक लोकप्रिय